User Activity Modal/Pop Up Component
User Activity Modal/Pop Up Component
User Activity Modal/Pop Up Component
banner

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का स्टेटस कैसे देखें?

अपनी पॉलिसी का विवरण देखने के तरीकों को जानें।

#hindi 100 Views 83 Shares
banner
avatar-image

Written by

Updated :

Reviewed by

Rated by users

आपके निवेश आपके प्रियजनों के भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में, वित्तीय आश्रितों के लिए कई जिम्मेदारियां होती हैं। जाहिर है, विभिन्न पॉलिसी की जानकारी हांसिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भाग्यवश, कुछ सरल चरणों में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण की जांच करना सरल है।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का स्टेटस देखने के चरण

अब जब आप एंडोमेंट पॉलिसी की मूल बातें जान गए हैं, तो आइए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के एंडोमेंट प्लान पर एक नज़र डालते हैं।

डिजिटल दुनिया ने हमारे लिए लगभग हर चीज को सरल बना दिया है। कुछ ही मिनटों में, इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में आवश्यक जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण, पॉलिसीहोल्डर को अपडेट रखने के लिए डिज़ाइन की गई यूज़र के अनुकूल वेबसाइट से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

आप अपनी सुविधा के अनुसार मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी ऑनलाइन या ऑफलाइन देख सकते हैं। मैक्स लाइफ पॉलिसी का स्टेटस देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया काफी आसान है। वेबसाइट में एक कस्टमर केयर पोर्टल है जो पॉलिसीहोल्डर को प्रीमियम का भुगतान करने, भुगतान की रसीद डाउनलोड करने और मैक्स लाइफ पॉलिसी का देखने में सक्षम बनाता है।

निम्नलिखित चरणों से आप मैक्स लाइफ पॉलिसी का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं:

चरण 1 - मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें

चरण 2 - पेज के ऊपरी दाएं कोने पर 'कस्टमर लॉगिन' विकल्प पर जाएं। आपको एक ड्रॉप-डाउन मेनू सूची दिखाई देगा जिसमे 'प्रीमियम का भुगतान करें,' 'ट्रैक एप्लिकेशन,' 'क्लेम सेंटर' आदि जैसे विकल्प दिखाई देंगे।

चरण 3 - जब आप किसी विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको एक अलग पेज पर पुनर्निर्देशित कर देगा।

चरण 4 - मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण देखने के लिए, आपको यूज़रनेम, आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण भरने होंगे।

चरण 5 - आवश्यक जानकारी को सही ढंग से भरने के बाद, आप मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण के लिए कस्टमर लॉगिन पोर्टल देख सकते हैं।

चरण 6 - मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का स्टेटस देखने के लिए आप पॉलिसी नंबर दर्ज कर सकते हैं।

मैक्स लाइफ पॉलिसी के स्टेटस के बारे में पूछताछ करने की प्रक्रिया सरल है। जब आपके पास सब जरुरी व्यक्तिगत जानकारी होती है, तो आपको केवल कुछ सरल चरणों का पालन करने की जरुरत है। वेबसाइट के अलावा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण देखने के अन्य तरीके भी हैं।

कॉल द्वारा

आप सोमवार से शनिवार सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच कंपनी के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18601205577 पर कॉल करके मैक्स लाइफ पॉलिसी का विवरण देख सकते हैं।

ईमेल द्वारा

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण से संबंधित कोई भी प्रश्न service.helpdesk@maxlifeinsurance.com पर भेजा जा सकता है

एसएमएस द्वारा

आप कंपनी को एक SMS भेजकर भी मैक्स लाइफ पॉलिसी का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। क्वेरी के आधार पर, आपको कंपनी द्वारा निर्दिष्ट एक संक्षिप्त कोड 5616188 पर भेजना होगा।

ब्रांच ऑफिस में जाकर

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण प्राप्त करने का एक अन्य विकल्प नजदीकी ब्रांच ऑफिस में जाना है।

पॉलिसी का स्टेटस देखने के लिए पासवर्ड कैसे रीसेट करें?

यदि आपने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण देखने के लिए लॉगिन पासवर्ड खो दिया है, तो इन चरणों का पालन करके इसे रीसेट करना संभव है।

मैक्स लाइफ पॉलिसी का स्टेटस देखने के लिए लॉगिन पोर्टल पर 'फॉरगॉट पासवर्ड' विकल्प पर क्लिक करें।

कस्टमर आईडी, पंजीकृत ईमेल एड्रेस, पॉलिसी नंबर जैसे विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपको अपने ईमेल एड्रेस पर एक रीसेट पासवर्ड लिंक के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा।

लिंक पर क्लिक करके, आप मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण देखने के लिए एक नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं| 

पॉलिसी का स्टेटस देखने के लिए यूजरनेम कैसे रिकवर करें?

मैक्स लाइफ पॉलिसी का विवरण देखने के लिए आवश्यक यूज़रनेम के गलत होने या भूल जाने की स्थिति में, आप इसे पुनः प्राप्त करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण के लिए लॉगिन पेज पर 'फॉरगॉट यूजरनेम' विकल्प पर क्लिक करें यह आपको एक नए वेब पेज पर ले जाएगा जहां आप मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का स्टेटस देखने लिए पॉलिसी नंबर, कस्टमर आईडी, ईमेल एड्रेस जैसी आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। विवरण भरने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें 

एक बार जब आप सफलतापूर्वक आवश्यक जानकारी सब्मिट कर लेते हैं, तो आप आसानी से यूज़रनेम पुनः प्राप्त कर सकते हैं

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के बारे में आपको क्या पता होना चाहिए?

हमारा जीवन लगातार बदल रहा है, तब भी जब हम इसका एहसास नहीं हो रहा है। इन बदलाव के साथ, वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सीधे शब्दों में कहें तो जीवन की कड़वी सच्चाई यह है कि आप कभी भी सुनिश्चित नहीं हो सकते कि अगले पल में क्या होगा। इसलिए, अनपेक्षित परिस्थितियों के लिए योजना बनाना महत्वपूर्ण है।

जब आप अपने परिवार के भविष्य के लिए योजनाएँ बनाना शुरू करते हैं, तो इसका प्रभाव आपके वर्तमान पर भी पड़ता है। चूंकि आपकी वित्तीय प्रोफ़ाइल समय के साथ बदल सकती है, इसलिए समय-समय पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण की समीक्षा करना आवश्यक है। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ उपलब्ध विभिन्न लाइफ इंश्योरेंस प्लान्स की व्यापक विशेषताएं आपकी विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर सकती हैं।

एक पॉलिसीधारक के रूप में, आप एक विश्वसनीय इंश्योरेंस प्रोवाइडर चाहते हैं जो आपके परिवार को वह सुरक्षा दे सके जिसके वे हकदार हैं। नीचे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के कुछ विवरण दिए गए हैं ताकि आप उन्हें आसानी से समझ सके: 

1. उचित क़ीमत

लाइफ इंश्योरेंस संकट के समय आपके परिवार के वित्तीय हितों की रक्षा करता है। आपकी आमदनी की प्रकृति चाहे जो भी हो, आपको अपनी अनुपस्थिति में उनकी रक्षा करने में सक्षम होना चाहिए। इसलिए, इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को अधिक से अधिक लोगों को आसानी से उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ, आप बहुत ज़्यादा खर्च किए बिना अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। अधिक लोग आज सुरक्षा प्राप्त करने के लिए लाइड इंश्योरेंस पॉलिसियों की ओर रुख कर रहे हैं। वर्ष 2018-19 में, लाइफ इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स ने 286.48 लाख नई व्यक्तिगत पॉलिसियां जारी कीं थी[1]।

2. अनुकूल

हम समझते हैं कि प्रत्येक परिवार की एक अलग प्रोफ़ाइल होती है और इसे प्रभावी ढंग से समायोजित करने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसियों की जरुरत होती है। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण पॉलिसीहोल्डर और उनके परिवार को उपयुक्त लाभ प्रदान करने के लिए संरचित हैं। आप अपने परिवार की ज़रूरतों के हिसाब से वित्तीय स्वास्थ्य को मजबूत करने वाले निवेश करना पसंद कर सकते हैं।

पॉलिसी को अपने हिसाब से तैयार करने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के साथ राइडर उपलब्ध होते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण को ध्यान से चुन सकते हैं।

2. सुविधाजनक

एक और विशेषता जो पॉलिसीहोल्डर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय देखते हैं, वह है सुविधा। आपके जीवन में लाइफ इंश्योरेंस के महत्व को ध्यान में रखते हुए, खरीदारी हमेशा आसानी से हो जानी चाहिए। 

आप मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की वेबसाइट पर अपने परिवार के लिए जरुरत के हिसाब से पर्याप्त लाइफ इंश्योरेंस राशि की गणना आसानी से कर सकते हैं। एक बार जब आप इससे संतुष्ट हो जाते हैं, तो आप प्रीमियम का भुगतान और राइडर जोड़ने जैसे अन्य मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण चुनने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। पसंदीदा विकल्पों का चयन करने के बाद, आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन पॉलिसी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस में राइडर्स क्या होते हैं?

3. पारदर्शिता

जब पैसा निवेश करने की बात आती है, तो हम सभी अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहते हैं। यह तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब कोई वित्तीय निर्णय आपके प्रियजनों के भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए हम मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण में पारदर्शिता लाने का प्रयास करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)

प्र. मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को एसएमएस भेजने के लिए कोड क्या हैं?

उ. मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित लागू कोड के साथ 5616188 पर एक मेसेज भेज सकते हैं।

  • शार्ट कोड
  • विवरण
  • पीआर
  • प्रीमियम की रसीद की डुप्लिकेट
  • एनएवी
  • नेट एसेट वैल्यू
  • स्टेटस
  • पॉलिसी स्टेटस
  • LAP
  • भुगतान की गई अंतिम राशि
  • नियत तारीख
  • पॉलिसी ड्यू डेट
  • FV
  • फंड वैल्यू
  • US
  • यूनिट स्टेटमेंट
  • CS
  • भुगतान किए गए प्रीमियम का प्रमाणपत्र

प्र. अगर मैं एक NRI हूं तो मैं मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के विवरण की जांच कैसे कर सकता हूं?

उ. यदि पॉलिसीहोल्डर एक NRI है, तो मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण देखने के लिए निम्नलिखित तरीकों का उपयोग किया जा सकता है:

nri.helpdesk@maxlifeinsurance.com पर एक ईमेल भेजें

NRI हेल्पडेस्क पर 0124 - 5098162 पर कॉल करें; 0124 - 4905150 (सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक)

प्र. मैं मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कब खरीद सकता हूं?

उ. सामान्य तौर पर, अधिकत्तर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए महत्तम प्रवेश आयु 60 वर्ष है। प्लान खरीदने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

प्र. मैं अपनी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में कौन से राइडर्स जोड़ सकता हूं?

उ. विभिन्न लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए उपलब्ध राइडर अलग-अलग हो सकते हैं। आमतौर पर, अधिकत्तर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के साथ विभिन्न राइडर्स उपलब्ध होते हैं।यह भी पढ़ें: क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस की विशेषताएं और लाभ 

प्र. मेरे लिए सम एश्योर्ड की सही राशि क्या है?

उ. सम एश्योर्ड की सही राशि कुछ व्यक्तिगत कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि खरीद के समय जीवन स्तर, आमदनी की प्रकृति, जीवन शैली की आदतें, आदि। यदि आप चाहें, तो आप अधिक जानने के लिए इंश्योरेंस एजेंट से सलाह ले सकते हैं।

ARN No: Sept22/Bg/19A

Calculate Term Insurance Premium

Most Popular Articles

Most Popular Articles